लाइव न्यूज़ :

अपनी गलतियां स्वीकार करने के लिए 'हिम्मत' होनी चाहिए : सलमान खान

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:38 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का मानना है कि अपने जीवन में की गई गलतियों को स्वीकारने और उन्हें सुधारने के लिए बहुत “हिम्मत” चाहिए होती है।

कबीर बेदी के संस्मरण “स्टोरीज आई मस्ट टेल : द इमोशनल जर्नी ऑफ एन एक्टर’’ के विमोचन के मौके पर उनके साथ हल्के-फुल्के ‍अंदाज में हुई बातचीत में खान ने कहा कि उनकी जिंदगी में ऐसे कई मौके आए जब उन्हें अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने में मुश्किल हुई।

खान ने कहा,, “पहले की गई गलतियों को मान लेना सबसे मुश्किल काम है। हर कोई उससे इनकार करता है। मैं उन लोगों में से एक हूं जो ठीक आपके सामने बैठ हुआ हूं। मैंने हमेशा कहा है ‘ये मैंने नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “लेकिन अगर आप कहते हैं कि ‘हां, मैंने यह गलती की है और मैंने इसे ठीक करने की कोशिश की’, तो ऐसा कहने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।”

बेदी के इस खुलासे पर कि उन्होंने किताब में अपनी जिंदगियों की गलतियों और गौरवों को साझा किया है, पर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए ये बातें कहीं।

55 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने भी जिंदगी में गलतियां की हैं और इस मकसद से माफी मांगी है कि वह उन्हें दोहराएंगे नहीं। खान ने कहा, “ऐसा कई बार हुआ है जब मैंने गलतियां की हैं। मैं सामने आया हूं और माफी मांगी है। गलतियां होती हैं, लेकिन एक ही गलती को बार-बार करना ठीक नहीं है।”

खान ने 75 वर्षीय बेदी की इस संस्मरण के जरिए अपनी जिंदगी की कहानी साझा करने के लिए तारीफ की। बेदी ने कहा कि इस किताब में उनके करियर, सफलता, जीत, विफलता, प्रेम एवं संबंधों के बारे में सब चीजों पर विस्तार से बात की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल