लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों को कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे अवसरवादी दलों के बहकावे में नहीं आना चाहिये: ओवैसी

By भाषा | Updated: October 31, 2021 22:49 IST

Open in App

सहारनपुर (उप्र),31 अक्टूबर आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की तीखी आलोचना की ।

ओवैसी सहारनपुर के एक गांव में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे ।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को अब कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे अवसरवादी दलों के बहकावे में नहीं आना चाहिये क्योंकि इन दलों ने मुसलमानों के वोट का इस्तेमाल केवल अपने राजनीतिक लाभ के लिये किया है ।

ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को अपना सियासी नेतृत्व तैयार करना होगा क्योंकि जिसके पास ताकत होती है उसी की सुनी जाती है और वही अपने हक और हुकूक को हासिल करता है।

उन्होंने कहा,‘‘ जब तक मुसलमान अपने वोटों से अपने नेताओं को नहीं चुनेंगे तक तक मुसलमान की आंखों में आंसू रहेंगे और वे सियासी पार्टियों से अपने हक की मांग करते रहेंगे ।’’

उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिये ओवैसी ने सहारनपुर में एक जनसभा को सम्बोधित किया । इससे पूर्व वह मेरठ, मुजफरनगर में भी शोषित वचित समाज सम्मेलन को सम्बोधित कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos