लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों को भी जाति आधारित जनगणना में शामिल किया जाना चाहिए : मुस्लिम निकाय

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर मुसलमानों के पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले विभिन्न निकायों ने बृहस्पतिवार को मांग की कि किसी भी जाति आधारित जनगणना में मुसलमानों को भी शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हिंदुओं की तरह मुस्लिम भी विभिन्न जातियों और उप-जातियों में विभाजित हैं।

पूर्व सांसद एवं आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के अध्यक्ष अली अनवर ने जाति आधारित जनगणना की कई राजनीतिक दलों की मांग का समर्थन किया और कहा कि ऐसी किसी भी जनगणना में सभी धर्मों को शामिल किया जाना चाहिए।

अनवर ने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि हिंदू समुदाय की तरह मुस्लिम समाज भी विभिन्न जातियों और उप-जातियों में विभाजित है।

अनवर ने 2017 में जद (यू) के भाजपा से हाथ मिलाने का विरोध किया था और उसके बाद उन्हें जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था। अनवर ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार मुसलमानों को "द्वितीय श्रेणी का नागरिक" बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मुसलमानों के पिछड़े वर्गों की चिंताओं पर गौर नहीं करने के लिए तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों की भी आलोचना की।

इस अवसर पर एक पुस्तिका का विमोचन किया गया जिसमें यह मांग की गई कि अनुसूचित जाति के लोगों को मिलने वाले लाभ मुसलमानों और ईसाइयों के "दलित" वर्गों को भी दिए जाने चाहिए।

अनवर ने कहा कि रंगनाथ मिश्रा आयोग और सच्चर समिति की रिपोर्टों में इसी तर्ज पर सिफारिशें की गई हैं। उन्होंने कहा कि जाति आधारित किसी भी जनगणना में सभी समुदायों और धर्मों को शामिल किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव