लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों ने रमजान के दौरान मस्जिदों में नमाज की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:25 IST

Open in App

जालना, 11 अप्रैल एक मुस्लिम संगठन ने रविवार को महाराष्ट्र सरकार से अपील की कि अगले हफ्ते से शुरू हो रहे रमजान के महीने के दौरान समुदाय के लोगों को मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए।

जमीयत- उलेमा -ए- हिंद के मराठवाड़ा क्षेत्र के सदस्यों ने रविवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से मुलाकात कर अपनी मांग रखी।

राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते वर्तमान में धार्मिक स्थान बंद हैं।

संगठन ने मंत्री से कहा कि रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए सरकार को कुछ राहत देनी चाहिए और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों को प्रवेश देना चाहिए। संगठन ने कहा कि पांचों वक्त नमाज के लिए इन धार्मिक स्थलों की क्षमता के 50 फीसदी का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए। यह जानकारी संगठन के एक पदाधिकारी ने दी।

संगठन के उपाध्यक्ष मौलाना सोहैल ने मंत्री को आश्वासन दिया कि मुस्लिम कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी मांग पर विचार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू