लाइव न्यूज़ :

भारत में अल्पसंख्यक नहीं हैं मुस्लिम: वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहमान खान

By भाषा | Updated: October 23, 2021 21:24 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 अक्टूबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहमान खान ने शनिवार को कहा कि मुस्लिम देश में अल्पसंख्यक नहीं हैं और उन्हें राष्ट्रनिर्माण में भूमिका निभानी चाहिए।

राज्यसभा के पूर्व उप सभापति खान ने कहा, ‘‘देश में करीब 20 से 22 करोड़ मुस्लिम हैं। मेरे हिसाब से वे अल्पसंख्यक नहीं हैं। 22 करोड़ अल्पसंख्यक कैसे हो सकते हैं? हमें यह रंग दिया जाता रहा है।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने एक किताब ‘इंडियन मुस्लिम्स: द वे फॉरवर्ड’ भी लिखी है। खान ने समुदाय से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने को कहा।

खान ने कहा, ‘‘हमें समाज में योगदान देना होगा। हमें समाज को देना चाहिए और अच्छे नागरिक बनना चाहिए। सरकार से कहने के बजाय हमें समाज को देना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 के अनुसार यदि कोई तबका या समुदाय पिछड़ा है और उसे सहयोग की जरूरत है तो संविधान सरकार को सकारात्मक कार्रवाई का अधिकार देता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कोई पार्टी सत्ता में आकर किसी समुदाय को फायदा नहीं पहुंचा रही।’’

वह राज्य में हंगल और सिंदगी सीटों पर 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों से पहले मुसलमानों के समर्थन को लेकर कांग्रेस तथा जेडीएस नेताओं के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पर पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि अल्पसंख्यक भी देश के नागरिक हैं और राजनेताओं के ये दावे उनका अपमान हैं कि समुदाय का इस्तेमाल वोटों के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्या अल्पसंख्यकों को इस बात का ज्ञान नहीं है कि किसे वोट देना है और किसे नहीं।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और 70 साल से वह धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए खड़ी है तथा मुस्लिम इसका समर्थन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?