लाइव न्यूज़ :

मुसलमानों पर हमले हो रहे, मस्जिदें नष्ट की जा रहीं :फारूक अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: November 15, 2021 21:24 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान), 15 नवंबर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मुसलमानों के डर को दूर करने का सरकार से सोमवार को अनुरोध किया और आरोप लगाया कि समुदाय के लोगों पर हमले हो रहे हैं तथा उनकी मस्जिदें ‘नष्ट’ की जा रही हैं।

हालांकि, उन्होंने किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं किया।

अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार को कार्रवाई करनी होगी क्योंकि भारत के साथ खड़े मुसलमानों की ‘हत्या’ हो रही है।

उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता की भी मांग करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच की समस्याएं खत्म करने का यही एकमात्र तरीका है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम देश में देखते हैं, तब नजर आता है कि मुसलमानों पर हमले हो रहे हैं, उन्हें पीटा जा रहा है और मस्जिदें विस्फोट कर उड़ाई जा रही हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके शिकार हम होंगे, जो भारत के साथ खड़े हैं। हम मारे जाएंगे क्योंकि भारत के सिवा हमारे पास रहने के लिए कोई और जगह नहीं है। हम समान हैं लेकिन जो स्थिति बन रही है वह डर पैदा करती है और उसे (सरकार को) इसका हल करना होगा।’’

अब्दुल्ला ने कहा कि भारत-पाक के बीच संबंधों में तनाव के चलते हिंदुओं और मुसलमानों के बीच संबंध प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने केंद्र पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि वे चीन के साथ वार्ता कर सकते हैं, जबकि वह भारत के भू-भाग में है तथा प्रतिदिन और आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चीन के साथ वार्ता कर सकते हैं तो पाकिस्तान के साथ क्यों नहीं। चीन हमारे क्षेत्र में है और प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है।’’

उन्होंने जम्मू कश्मीर की मौजूदा स्थिति के बारे में कहा, ‘‘मीडिया वहां स्वतंत्र नहीं है। कोई भी स्वतंत्र रूप से लिख नहीं सकता और यदि आप ऐसा करेंगे तो जेल जाएंगे।’’

उन्होंने चीन और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा , ‘‘हम उनके बीच फंस गये हैं। हम नहीं जानते कि क्या किसी दिन युद्ध होगा। सिर्फ हमें ही भुगतना होगा। हम मारे जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर