FIR: मुस्लिम युवक से दिल्ली डीटीसी बस में लगवाए गए जय श्रीराम और जय माता दी के नारे

By भारती द्विवेदी | Updated: April 12, 2018 14:26 IST2018-04-12T14:26:37+5:302018-04-12T14:26:37+5:30

उनदोनों ने पहले अफताब से पूछा, हिंदुस्तानी हो? जब अफताब ने कहा हां तो उनदोनों कहा साबित करके दिखाओ। 'जय माता दी' और 'जय श्री राम' के नारे लगाओ।

Muslim youth forced to say jai shri ram and jai mata di in Delhi DTC Bus | FIR: मुस्लिम युवक से दिल्ली डीटीसी बस में लगवाए गए जय श्रीराम और जय माता दी के नारे

FIR: मुस्लिम युवक से दिल्ली डीटीसी बस में लगवाए गए जय श्रीराम और जय माता दी के नारे

नई दिल्ली, 12 अप्रैल: दिल्ली के डीटीसी बस में मुस्लिम युवक से जबरन 'जय माता दी' और 'जय श्रीराम' का नारा लगवाने का मामला समाने आया है। 27 साल के आफताब आलम जो कि दिल्ली के बवाना के जे.जे कॉलोनी में रहते हैं। आफताब आलम जे.जे कॉलोनी की मस्जिद अबूबकर में इमाम हैं। मस्जिद में बच्चों को पढ़ाते हैं। पुलिस में की गई शिकायत में आफताब ने बताया है कि वो आठ अप्रैल की रात दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से घर लौट रहे थे। तभी बस में बैठे दो लोग उनके पास आए और बदसूलकी करने लगे।

उनदोनों ने पहले अफताब से पूछा, हिंदुस्तानी हो? जब अफताब ने कहा हां तो उनदोनों कहा साबित करके दिखाओ। 'जय माता दी' और 'जय श्री राम' के नारे लगाओ। अफताब ने नारे लगाए उसके बाद भी उनदोनों ने उसके साथ हाथापाई की। जब ये सब हो रहा था, तब बस में मौजूद ड्राइवर कंडक्टर चुप रहे। अफताब ने उनदोनों से मदद मांगी लेकिन वो लोग मदद के लिए आगे नहीं आए। बस से दोनों ही आरोपियों के उतरने के बाद अफताब ने पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

अफताब बवाना बस स्टॉप पुलिस का इंतजार करने लगे। एक घंटे की देरी से पुलिस वहां पहुंची और अफताब का बयान दर्ज किया। अफताब को लेकर पुलिस पास के एक अस्पताल पहुंची और उनका मेडिकल चेकअप कराया। फिर वहां से वो अफताब को पुलिस स्टेशन लेकर गए और पूरी रात उन्हें पुलिस स्टेशन में रखा गया। फिलहाल इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Web Title: Muslim youth forced to say jai shri ram and jai mata di in Delhi DTC Bus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे