लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम युवक ने कराया लावारिस वृद्ध महिला का अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: May 5, 2021 14:07 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), पांच मई शाहजहांपुर जिले में कोविड- संक्रमित एक वृद्ध महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद उसके किसी परिजन का पता नहीं लगने और समाज के कई अन्य लोगों के बेरुखी दिखाने पर एक मुस्लिम व्यक्ति ने उसका अंतिम संस्कार किया।

मेडिकल कॉलेज की जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर पूजा त्रिपाठी ने बुधवार को 'भाषा' को बताया कि रैन बसेरे में रहने वाली सुनीता देवी (70) को गत पांच अप्रैल को इमरजेंसी में लाया गया था। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कोविड टेस्ट में वह संक्रमित पायी गयी थीं। इलाज के दौरान 29 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। जब कई दिनों तक कोई भी परिजन या रिश्तेदार शव लेने नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला के परिजन का पता नहीं लगने पर उनका शव छह दिन तक शव गृह में रखा रहा।

इस बात का पता लगने पर शहर के ही निवासी मेराजुद्दीन खान ने महिला के शव के अंतिम संस्कार के लिए कुछ लोगों से निवेदन किया मगर कोई भी उनका साथ देने को तैयार नहीं हुआ।

खान ने बताया कि ऐसे में उन्होंने खुद ही महिला का अंतिम संस्कार करने का निर्णय किया और सरकारी एंबुलेंस चालक बीरू की मदद से मंगलवार को महिला का शव कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत श्मशान घाट पर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार किया।

पेशे से पत्रकार मेराजुद्दीन खान ने गत 20 अप्रैल को जिले के पुवायां क्षेत्र की रहने वाली सुदामा देवी (60) का भी अंतिम संस्कार उनकी बेटी मंजू से करवाया था। मंजू के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह अपनी मां का अंतिम संस्कार करा पाए। ऐसे में खान ने सारा इंतजाम करके मृत महिला की बेटी से मुखाग्नि दिलवाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन