लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलायी जायेगी : मंत्री शुक्ल

By भाषा | Updated: March 24, 2021 17:14 IST

Open in App

बलिया, 24 मार्च उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने “बुर्के को अमानवीय व्यवहार व कुप्रथा” करार देते हुए बुधवार को कहा कि देश में तीन तलाक की तर्ज पर “मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी।”

संसदीय कार्य राज्य मंत्री शुक्ल ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा,“देश में मुस्लिम महिलाओं को बुर्के से भी मुक्ति दिलाई जाएगी।”

उन्होंने दावा किया, “अनेक मुस्लिम देशों में बुर्के पर पाबंदी है और यह अमानवीय व्यवहार व कुप्रथा है।”

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि विकसित सोच वाले लोग न तो बुर्का पहन रहे हैं और न ही इसे बढ़ावा दे रहे हैं ।

मंत्री शुक्ल ने मंगलवार को बलिया में स्थित मस्जिदों में लाउडस्पीकर की ध्वनि नियंत्रित करने व लाउडस्पीकर को हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा था।

अजान को लेकर अपने बयान पर शुक्ल ने कहा कि उन्होंने आम लोगों की शिकायत पर मस्जिद में लगाये गये ध्वनि विस्तारक यंत्र के कारण हो रही परेशानी का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है ।

उन्होंने कहा कि तड़के चार बजे अजान शुरू हो जाती है तथा इसके बाद चंदे के सम्बंध में चार से पांच घंटे सूचना प्रसारित की जाती है जिसके कारण उन्हें पूजा-पाठ, योग, व्यायाम व शासकीय कार्य के निर्वहन में दिक्कत आती है।

मंत्री ने कहा कि आम लोग डायल 112 पर कॉल कर मस्जिद में लगाये गये ध्वनि विस्तारक यंत्र के कारण हो रही दिक्कत की सूचना दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी को जो पत्र लिखा है, उस पर कार्रवाई होगी ।

शुक्ल ने कहा कि अगर उनके पत्र पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह आगे कदम उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे