लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने राम मंदिर निर्माण के लिये चंदा जमा करने की मुहिम शुरु की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:26 IST

Open in App

जबलपुर, 22 जनवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अयोध्या (उप्र) में राम मंदिर निर्माण के लिए मध्यप्रदेश के मुस्लिम बहुल इलाकों से चंदा इकट्ठा करने की मुहिम शुरू की है।

एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक एस के मुद्दीन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मंच ने अयोध्या (उप्र) में राम मंदिर निर्माण में योगदान के लिए पूरे प्रदेश में मुस्लिम बहुल इलाकों में चंदा इकट्ठा करने की मुहिम शुरू कर दी है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम एक परिवार के हैं । न तो मुसलमान अरब देशों से आए हैं और न ही ईसाई रोम से आए हैं । हम सभी इस देश के मूल निवासी हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हर समुदाय की पूजा पद्धति अलग है लेकिन हमारे पूर्वज एक ही (हिंदू) थे ।’’

मुद्दीन ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम करने के लिए मुसलमानों को मंदिर निर्माण के लिए योगदान देने पर गर्व होगा ।

उन्होंने कहा कि चंदा इकट्ठा करने के लिए मंच, विश्व हिंदू परिषद के साथ समन्वय के साथ काम करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व हिंदू परिषद ने 15 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समन्वय से मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र करने की मुहिम शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग