लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव जफरयाब जिलानी की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 21, 2021 19:17 IST

Open in App

लखनऊ, 21 मई ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी की हालत अभी गंभीर परंतु नियंत्रण में है।

मेदांता अस्पताल द्वारा शुक्रवार को जारी बुलेटिन में दावा किया गया है, ''आज प्रारंभिक जांच और सीटी स्कैन के बाद पता चला कि उनके मस्तिष्क के अगले हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ था, जिसको मेदांता, लखनऊ की न्यूरो सर्जरी टीम ने सफल सर्जरी करके हटाया। उनको अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है तथा उनकी हालत अभी गंभीर परन्तु नियंत्रण में है। उनका इलाज अस्पताल के न्यूरो साइंसेज टीम के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।’’

बृहस्पतिवार को जिलानी को ब्रेन हेमरेज हो गया और उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिलानी के पुत्र नजम जफरयाब ने 'भाषा' को बताया कि बृहस्पतिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे उनके पिता दफ्तर से निकल रहे थे, बारिश के कारण फिसलन होने से वह सीढ़ियों से गिर गए और सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया है कि उनके पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?