लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम संगठनों ने कैथोलिक बिशप से ‘नार्कोटिक जिहाद’ बयान वापस लेने कहा

By भाषा | Updated: September 22, 2021 19:34 IST

Open in App

कोझीकोड (केरल), 22 सितंबर कई मुस्लिम संगठनों ने बुधवार को कैथोलिक बिशप जोसेफ कल्लारन्गट्ट से अपना विवादास्पद ‘‘लव और नार्कोटिक जिहाद’’ बयान वापस लेने का अनुरोध किया तथा कहा कि किसी धर्म गुरु को इस तरह की ‘अपरिपक्व’ टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

इस मुद्दे पर मुस्लिम संगठनों की यहां हुई बैठक में यह भी कहा गया कि पाला के बिशप का लक्ष्य अपने बयान के जरिए मुस्लिम समुदाय पर निशाना साधना था।

बैठक के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग नेता पनक्कड सादिक अली शिहाब थंगल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी धर्म गुरु को इस तरह का अपरिपक्व बयान नहीं देना चाहिए। थंगल ने बैठक की अध्यक्षता भी की।

उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से साम्प्रदायिक सौहार्द्र कायम रखने और राज्य की धर्मनिरपेक्ष पहचान को मजबूत करने में मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर मजबूती से और प्रभावी तरीके से हस्तक्षेप करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने बिशप के बयान पर कोई अपरिपक्व प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की।

बैठक में 13 मुस्लिम धार्मिक संगठन शामिल हुए।

आईयूएमएल नेता एवं लोकसभा सदस्य ई टी मुहम्मद बशीर ने कहा कि वह इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की विभिन्न राजनीतिक दलों की मांग का समर्थन करते हैं।

उल्लेखनीय है कि बिशप ने नौ सितंबर को कोट्टायम जिले में चर्च के एक कार्यक्रम में कहा था कि केरल में ईसाई लड़कियां ‘लव और नार्कोटिक (मादक पदार्थ) जिहाद’ का शिकार बनाई जा रही है तथा जहां हथियारों का इस्तेमाल नहीं हो सकता, वहां चरमपंथी राज्य के युवाओं को बर्बाद करने के लिए ये तरकीब अपना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे