लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम संगठनों ने की अपील- बकरीद पर ना करें गाय कुर्बान, दूसरों की भावनाओं को आहत करना इस्लाम के खिलाफ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 17, 2018 05:43 IST

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने बकरीद को लेकर एक फैसला लिया है। खबर के अनुसार मुसलमानों से बकरीद के मौके पर गाय या बैल की कुर्बानी ना करने की अपील की है।

Open in App

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने बकरीद को लेकर एक फैसला लिया है। खबर के अनुसार मुसलमानों से बकरीद के मौके पर गाय या बैल की कुर्बानी ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मजहब के नाम पर किसी भी धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना इस्लाम के खिलाफ है।

ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी, जमात-ए-इस्­लामी के अध्यक्ष मौलाना जलालुद्दीन उमरी आदि ने इस पर अलील की है। इन्होंने  मुसलमानों से कहा है कि हर साल की तरह इस साल भी बकरीद के मौके पर गो­कशी से परहेज करें।

मुसलमानों से कहा गया है कि वह गलियों में या सड़कों पर अथवा सार्वजनिक स्थानों  पर बकरीद पर कुर्बानी बिल्कुल ना करें।  ताकि आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। अपने घरों, बूचड़खानों या बड़े मदरसों में ही कुर्बानी की जाए। साथ ही ये भी अपील की है कि इस दौरान की कोई भी फोटो खींच तक सोशल मीडिया पर भी ना डाली जाए।

मुसलमों से ही भी कहा है कि हमें ये याद रखना चाहिए कि हम हिंदुस्तानी मुस्लिम हैं। हमें अपने पड़ोसी का भी ध्यान रखना चाहिए। हमारे पड़ोसी हिन्दू हैं और वे गाय की पूजा करते हैं, लिहाजा हमें उनके दिल को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिये। ऐसे में सभी से अपील की जा रही है कि इस बार भी बकरीद पर गाय की कुर्बानी ना करें। 

हमारे देश में  कई चीजों से बहुसंख्यक लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हमें गैर मुस्लिम लोग इज्जत देते हैं तो हमें भी उनके जज्बात का एहतराम करना चाहिये। ऐसा तो जरुरी है नहीं कि बकरीद पर गाय की ही कुरबानी दी जाए। जबकि अल्लाह ने बकरे समेत अन्य हलाल जानवरों पर भी कुर्बानी जायज मानी है।  शिया समाज तो हमेशा से बकरीद में गाय की कुर्बानी से परहेज करता है। बाकी मुसलमानों से भी अपील है कि वे भी ईद-उल-अजहा के मौके पर गोकशी ना करें।

टॅग्स :मुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

भारतदेश के 11 राज्यों में धर्मांतरण कानून?, हिन्दू से मुस्लिम और ईसाई बन रहे लोग?, भाजपा विधायक बीरेंद्र कुमार ने सदन में कहा, बिहार में कानून लाने का प्रस्ताव नहीं

पूजा पाठRamadan Jumma Mubarak 2026: रमजान की आमद रहमतों की बरसात

ज़रा हटके7 दिन में रिश्ता टूटा?, मुस्लिम युवक से शादी के बाद वापस घर लौटी हिंदू युवती, परिवार वालों ने कराया शुद्धिकरण संस्कार

भारतहिंदू अधिक बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो "घर की देखभाल करने के लिए" लोग नहीं बचेंगे?, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा-संभव हो तो 3 बच्चे पैदा करें

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?