लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: मुस्लिमों ने किया कश्मीरी पंडित का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 9, 2021 16:02 IST

दक्षिण कश्मीर में स्थानीय मुस्लिमों ने एक कश्मीरी पंडित के निधन पर न सिर्फ उसकी अर्थी को कंधा दिया बल्कि उसकी अंत्येष्टि का भी प्रबंध किया। दिवंगत के परिजन जम्मू में रहते हैं जबकि वह पुलवामा स्थित अपने पुश्तैनी गांव में ही रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे 70 साल के चमन लाल पुलवामा के ताहाब गांव में रहते थे।शनिवार को उनका निधन हो गया।

चाहे पिछले 33 सालों से पाक समर्थक आतंकियों ने लाख कोशिशें की हों पर कश्मीर में आज भी कश्मीरियत जिन्दा है। कश्मीरियत के मायने होते हैं आपसी सौहार्द और भाई चारा जिसमें धर्म नहीं होता और धर्म की चर्चा नहीं होती। ऐसी ही मिसाल एक बार फिर कश्मीर के उस इलाके से देखने को मिली है जहां सिर्फ बारूद की गंध ही फिजां में महका करती है।

पुलवामा जिला सिर्फ आतंकियों के हमलों, बम विस्फोटों, हत्याओं, केसर क्यारियों में केसर की खुशबू की जगह बारूद की गंध के लिए हीं नहीं जाना जाएगा बल्कि कश्मीरियत की उस मिसाल के लिए भी पहचान बना चुका है जिसे नेस्तनाबूद करने की साजिशें अभी भी रची जा रही हैं। मुस्लिमों द्वारा कश्मीरी पंडित का अंतिम संस्कार करना, उसके अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों तथा अन्य सामग्रियों का इंतजाम कोरोना काल में करना वाकई कश्मीरियत को सलाम ठोंकने जैसा है।

पुलवामा जिले के टहाब में 70 वर्षीय चमन लाल की शुक्रवार की देर शाम गए मृत्यु हो गई थी। दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त चमन लाल और उसके भाई ने 1990 में जब कश्मीर से कश्मीरी पंडितों ने आतंकियों के फरमान पर कश्मीर से पलायन किया था तो अपने पुश्तैनी घर को न छोड़ने का फैसला किया था। चमन लाल और उसका भाई अपने पुश्तैनी मकान में अपने बचपन के मुस्लिम दोस्तों और पड़ोसियों के साथ ही रहे। चमन लाल का परिवार बाद में जम्मू चला गया,लेकिन उसने अपना गांव नहीं छोड़ा। उसकी बेटी और बेटा दोनों ही जम्मू में रहते हैं।

साल भर पहले 23 मई को भी पुलवामा जिले के बुचू त्राल गांव के निवासी कश्मीरी पंडित जागर नाथ बट का उनके पैतृक गांव में निधन हो गया था। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही, लोग घर पहुंचे। मुस्लिम युवाओं ने मृतक के दाह संस्कार में इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी और अन्य महत्वपूर्ण सामान की व्यवस्था की थी। वैसे चमन लाल और जागर नाथ ऐसे अकेले कश्मीरी पंडित नहीं थे।  

कश्मीर के रहने वाले जिनके अंतिम संस्कार को उनके मुस्लिम पड़ौसियों ने अंजाम दिया हो बल्कि कश्मीरी पंडितों के पलायन के बाद से ही बचे खुचे कश्मीरी पंडितों के लिए आज भी उनके कश्मीरी मुस्लिम पड़ौसी उनके काम आते हैं, चाहे खुशी का मौका हो या फिर गम की रात। दरअसल इन कश्मीरी पंडितों ने तमाम बाधाओं और कोशिशों के बावजूद अपनी माटी का त्याग नहीं किया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया