लाइव न्यूज़ :

‘लिव-इन-पार्टनर’ को इस्लाम अपनाने को मजबूर करने के आरोप में मुस्लिम व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:50 IST

Open in App

अशोक नगर, 27 दिसंबर मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में 35 वर्ष के एक मुस्लिम व्यक्ति को उसकी हिंदू महिला ‘लिव-इन-पार्टनर’ की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। महिला ने शिकायत की है कि उक्त व्यक्ति विवाह के लिए उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहा है। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 30 वर्षीय महिला ने रविवार को दी गई शिकायत में कहा कि जावेद खान पिछले पांच साल से खुद का नाम राकेश कुशवाहा यानि एक हिंदू बताकर उसके साथ ‘लिव-इन-रिलेशन’ में रह रहा था।

महिला पुलिस थाना निरीक्षक अनीता भिलाला ने कहा, ‘‘ महिला ने कहा कि वह अपने पति से अलग होने के बाद तीन बच्चों के साथ वह जावेद के साथ यादव कॉलोनी के एक मकान में पिछले पांच साल से रह रही थी। साथ रहने के दौरान उसने अपने चौथे बच्चे को भी जन्म दिया। महिला ने जब व्यक्ति से शादी करने के लिए कहा तो उसने महिला को धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहा।’’

अधिकारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर जावेद को रविवार रात को भादवि और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?