लाइव न्यूज़ :

संगीतकार हम्सलेखा पुलिस के समक्ष पेश हुए

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:02 IST

Open in App

बेंगलूरू, 25 नवंबर प्रख्यात संगीतकार हम्सलेखा पेजावर मठ के दिवंगत विश्वेश तीर्थ स्वामी पर बयान देने से जुड़े मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए। इस बयान को लेकर वह विवादों में घर गए हैं।

यहां बसावनागुडी पुलिस थाने के पास उस समय थोड़ी अव्यवस्था उत्पन्न हो गयी जब हम्सलेखा पेश हुए। बजरंग दल और हिंदू समर्थक संगठनों से जुड़े होने का दावा करने वाले कुछ लोगों ने संगीतकार के खिलाफ नारे लगाए जबकि अभिनेता चेतन अहिंसा और लोगों के एक समूह ने उनका समर्थन किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हस्मलेखा करीब एक घंटे बाद थाने से रवाना हुए और मामले में जांच चल रही है।

हम्सलेखा को दो दिन पहले पुलिस के समक्ष पेश होने का नोटिस जारी किया गया था। उन पर दिवंगत मठ प्रमुख पर दिए बयान के संबंध में एक हफ्ते पहले दर्ज मामले के बाद यह नोटिस दिया गया।

इस महीने की शुरुआत में मैसूरू में एक कार्यक्रम में जातीय अवरोधों से पार पाने की दिवंगत मठाधीश की कोशिशों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था, ‘‘मठ प्रमुख एक दलित के घर जा सकते हैं लेकिन क्या वह वहां 'चिकन' खा सकते हैं, अगर उन्हें यह परसा जाए? अगर बकरे का खून उन्हें परोसा जाएगा तो क्या वह खाएंगे? या क्या परोसे जाने पर उसका कलेजा खाएंगे? नहीं। ... दलित के घर जाना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।’’

इस वीडियो के विवादों में आने पर मौजूदा पेजावर मठाधीश विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामी और हिंदू समर्थक संगठनों ने उनके बयान की आलोचना की, जिसके बाद हम्सलेखा ने माफी मांग ली थी।

पुलिस थाने से निकलते वक्त हम्सलेखा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उनके वकील ने बताया कि पूछताछ के बाद हम्सलेखा को कहा गया है कि उन्हें जब भी बुलाया जाएगा तो पेश होना पड़ेगा।

बेंगलुरू-दक्षिण के पुलिस उपायुक्त हरीश पांडेय ने हम्सलेखा के थाने से रवाना होने के बाद मीडिया से कहा, ‘‘मैंने जांच अधिकारी से बात नहीं की है, मुझे भरोसा है कि जांच अधिकारी प्रश्नावली को पूरा करेंगे, चाहे ये एक बार में हो, दो या तीन बार में हो। यह आईओ और मामले में शामिल व्यक्ति से मिल रहे सहयोग पर निर्भर करता है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या हम्सलेखा को फिर से बुलाया जाएगा, इस पर उन्होंने कहा कि आईओ जांच पूरी करने के लिए आवश्यक कदमों को उठाएंगे क्योंकि वह अदालत में जवाबदेह हैं।

इस बीच, हम्सलेखा का बचाव करते हुए कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे ने कहा कि संगीतकार ने जो कहा है उसमें कुछ गलत नहीं है और उन्होंने उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ‘‘मनुवादी, संविधान विरोधी’’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos