लाइव न्यूज़ :

मुंबई में टीकाकरण शिविर धोखाधड़ी मामले में संगीत-फिल्म कंपनी ने किया खार पुलिस का रुख

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:48 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून मुंबई की एक अग्रणी संगीत-फिल्म कंपनी ने सोमवार को खार पुलिस का रुख कर दावा किया कि उसके 206 कर्मचारी और उनके संबंधी उन लोगों के द्वारा धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, जिन्होंने कांदिवली में आवासीय परिसर और वर्सोवा में एक मनोरंजन कंपनी के कार्यालय में कथित रूप से फर्जी कोविड-19 टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया था।

खार थाने के एक अधिकारी ने कहा कि टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि आरोपियों ने 3 जून को लिंकिंग रोड इलाके में एक शिविर लगाकर कंपनी से 1,200 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से 2.84 लाख रुपये से अधिक की वसूली की थी।

अधिकारी ने कहा, ''टिप्स से जुड़े इस मामले में संजय गुप्ता और राजेश पांडे मुख्य आरोपी हैं, जबकि चार अन्य अज्ञात हैं। उन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया गया है।''

पुलिस ने कहा कि गुप्ता और पांडे के साथ-साथ अन्य लोगों पर 29 मई को वर्सोवा और 30 मई को कांदिवली सहित कम से कम नौ स्थानों पर इस तरह के फर्जी टीकाकरण शिविर लगाने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस