लाइव न्यूज़ :

संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिरी संक्रमण मुक्त, अस्पताल से मिली छुट्टी

By भाषा | Updated: April 11, 2021 20:32 IST

Open in App

मुंबई, 11 अप्रैल संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिरी ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं तथा उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए 68 वर्षीय गायक ने यह जानकारी साझा की। वह ‘चलते-चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ समेत कई अन्य फिल्मों में संगीत देने के लिए जाने जाते हैं।

लाहिरी ने अपनी एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘ भगवान और अपने प्रिय लोगों के आशीर्वाद से मैं घर आ गया हूं।’’

कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद एहतियात के तौर पर संगीतकार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में इस महीने की शुरुआत में भर्ती कराया गया था। पोस्ट में उन्होंने अस्पताल के कर्मियों और प्रशंसकों के प्रति आभार प्रकट किया।

मुंबई में शनिवार को कोविड-19 के 9,330 नए मामले सामने आए और 28 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,10,512 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 11,944 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू