लाइव न्यूज़ :

बंगाल में संग्रहालय, तारामंडल, चिड़ियाघर और राष्ट्रीय उद्यान बंद

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:19 IST

Open in App

कोलकाता, चार मई कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में संग्रहालयों, तारामंडल, चिड़ियाघरों, राष्ट्रीय उद्यानों को बंद कर दिया गया है।

अलीपुर जैविक उद्यान के निदेशक आशीष सामंत ने पीटीआई-भाषा को मंगलवार को बताया कि उद्यान में अप्रैल में औसतन 400 लोग आए, लेकिन एक मई से अनिश्चितकाल के लिये बंद किये जाने से पहले 30 अप्रैल को सिर्फ 150 लोग घूमने के लिये आए।

सामंत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने फैसला किया है कि वन विभाग द्वारा राज्य में संचालित सभी चिड़ियाघर, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य एक मई से अगले आदेश तक आम जनता के लिये बंद रहेंगे। फरवरी में औसतन 1000 आगंतुक आए, जिनकी संख्या संक्रमण की खबर फैलने के बाद धीरे-धीरे घटकर अप्रैल में औसतन 400 रही।’’

एम पी बिड़ला तारामंडल के निदेशक और जाने-माने खगोल भौतिकीविद देबीप्रसाद दुआरी ने कहा कि छात्रों और ब्रह्मांड की दुनिया में दिलचस्पी रखने वालों के लिये लोकप्रिय स्थान को वायरस का संक्रमण फैलने के डर से 17 अप्रैल से बंद कर दिया गया। हालांकि, तारामंडल को बंद किये जाने से पहले कोविड नियंत्रण के उपायों के तहत दर्शकों की संख्या घटाकर एक तिहाई करने जैसे कदम उठाए गए थे।

उन्होंने कहा कि दिसंबर से फरवरी के बीच तारामंडल में कुछ शो में खचाखच भीड़ रहती थी, लेकिन मार्च से भीड़ घटनी शुरू हो गई।

साइंस सिटी और भारतीय संग्रहालय, कोलकाता के निदेशक ए डी चौधरी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक हमने परिसर में आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है और 16 अप्रैल से शो को 15 मई तक बंद कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में भविष्य में कोई भी फैसला हालात पर गौर करते हुए केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos