लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद हत्याकांडः महिला आयोग ने लिखा ममता बनर्जी को पत्र, कहा-गृह मंत्रालय दखल दे

By भाषा | Updated: October 10, 2019 18:15 IST

आयोग ने मुर्शिदाबाद में गर्भवती महिला समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। आयोग ने पत्र में मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को संदेह है कि अज्ञात हत्यारों ने सोमवार रात उनकी हत्या की। आयोग ने अपने प्रेस नोट में कहा, "आयोग ने देखा है कि बीते दो साल के दौरान, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस की "निष्क्रियता" अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है। आयोग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय से इसमें दखल देने का अनुरोध किया।

आयोग ने मुर्शिदाबाद में गर्भवती महिला समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। आयोग ने पत्र में मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है।

आयोग ने एक प्रेस नोट में कहा कि वह घटना को लेकर "क्षुब्ध" है। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बोंधू गोपाल पाल (35), उनकी पत्नी ब्यूटी और पुत्र आंगन का खून में लथपथ शव मंगलवार को जियागंज इलाके में उनके घर से मिला था। पुलिस को संदेह है कि अज्ञात हत्यारों ने सोमवार रात उनकी हत्या की।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपने प्रेस नोट में कहा, "आयोग ने देखा है कि बीते दो साल के दौरान, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। पश्चिम बंगाल में अधिकतर आपराधिक वारदातों को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया और पश्चिम बंगाल पुलिस की "निष्क्रियता" अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है।

आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि उन्होंने कई बार पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखे लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा, "महिलाएं अधिक संवेदनशील होने के चलते आसानी से निशाना बन जाती हैं, यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

मुझे उम्मीद है कि महिला मुख्यमंत्री अपने राज्य में महिलाओं की दुर्दशा को समझते हुए तुरंत कार्रवाई करेंगी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।" उन्होंने कहा, "एक गर्भवती महिला को उसके दो बच्चों के साथ बेरहमी से कत्ल कर दिया जाता है, जिनमें से एक जन्म ले चुका था और एक को जन्म लेना था। पुलिस के पास कोई सुराग नहीं है। यह अस्वीकार्य है। मैं गृह मंत्रालय से इसमें दखल देने का आग्रह करती हूं।" 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीअमित शाहटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया