लाइव न्यूज़ :

बंगाल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मुर्शिदाबाद की छात्रा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:27 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जुलाई पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) की ओर से आयोजित कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में मुर्शिदाबाद जिले की एक लड़की ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। 8.19 लाख विद्यार्थियों में से 97 फीसदी से अधिक उत्तीर्ण हुए। परीक्षा के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किए गए।

इस वर्ष वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण परीक्षाएं नहीं हुई थीं और अंक छात्रों के पहले के अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर दिए गए।

परिषद की अध्यक्ष महुआ दास ने संवाददाताओं को बताया कि शीर्ष दस में 86 विद्यार्थी हैं और उनमें भी प्रथम स्थान एक छात्रा ने प्राप्त किया है। छात्रा मुर्शिदाबाद के अल्पसंख्यक समुदाय से है और उसने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। परिषद ने टॉपर का नाम नहीं बताया क्योंकि इस वर्ष कोई आधिकारिक मेधा सूची घोषित नहीं की गई है।

दास ने बताया कि इस वर्ष 8,19,202 विद्यार्थी बारहवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले थे, इनमें से 97.69 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि ‘ए-ग्रेड’ पाने वाले छात्रों की संख्या इस वर्ष 95,758 है, जो पिछले वर्ष के 96,825 के मुकाबले कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं