लाइव न्यूज़ :

चाईबासा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दफनाया, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2021 14:20 IST

Open in App

चाईबासा, 11 नवंबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के पोडेंगेर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर शवों को रातो रात कोयल कारो नदी घाट में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

प्रभारी अनुमंडल अधिकारी दिलीप खलखो ने बताया कि बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर बंदगांव पुलिस ने तीनों लाशों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में सालेम डांगा (40), उसकी पत्नी बेलानी डांगा (40) और 13 वर्षीय पुत्री शामिल है। सालेम की दो पुत्रियां अपनी मौसी के घर गई हुई थीं इसलिए उनकी जान बच गई। उन्होंने बताया कि तीनों की हत्या चाकू से गला रेत कर की गई है।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम से ही तीनों लापता थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव के मार्क्स डांगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को तीनों के शव बरामद करा दिये।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के दूर के रिश्तेदार अगस्तिन होरो ने बताया कि मृतक की दो पुत्रियां अपनी मौसी के घर गई थीं जिससे उनकी जान बच गई ।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

खलखो ने बताया कि अब तक की जांच में प्रथम दृष्ट्या हत्या का कारण आपसी दुश्मनी प्रतीत होता है। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां