लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 22:42 IST

Open in App

सहारनपुर, 24 मई उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक युवती की कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या कर दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । मृतका के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों को नामज़द करते हुए थाने में तहरीर दी है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि जिले के थाना चिलकाना के अन्तर्गत एक गांव में युवती के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री से दुष्कर्म और जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए दो युवकों को नामज़द किया है ।

शर्मा ने बताया कि तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रविवार की रात को गांव के ही दो युवकों ने युवती के घर पहुंचकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसे जहर दे दिया जिससे युवती की मौत हो गई ।

शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले की जांच में मदद मिलेगी और मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा ।

तहरीर के आधार पर थाना चिलकाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना के मुख्य आरोपी फैजान को कुछ घण्टों के बाद ही गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है ।

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चेन्नपा ने भी गांव पहुंचकर थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिये हैं ।

पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश मे दबिश दे रही है और गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब