लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के गांव में चार बहनों की हत्या, मां पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 27, 2020 19:07 IST

Open in App

चंडीगढ़, 27 नवंबर हरियाणा के नूंह जिले के एक गांव में शुक्रवार को चार बहनों के शव बरामद हुए। उनकी उम्र एक साल से सात साल के बीच है। चारों बच्चियों के गले रेते हुए थे। पुलिस ने उनकी मां पर इस वारदात को कथित तौर पर अंजाम देने का मामला दर्ज किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चियों की मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो खुद भी गंभीर रूप से घायल मिली थी और अभी एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। पुलिस को इन बच्चियों के पिता से इस संबंध में शिकायत मिली थी।

पुनहाना थाने के प्रभारी समरजीत ने फोन पर बताया कि यह घटना पिपरोली गांव में हुई। उन्होंने बताया, ‘‘ चारों बच्चियों की उम्र एक साल से सात साल के बीच है। ऐसा लग रहा है कि मां ने बच्चियों की हत्या के बाद खुद का गला भी रेत लिया और बाद में उसे गंभीर हालत में नूंह के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है।’’

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के ऐसे भयानक कदम उठाने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे