लाइव न्यूज़ :

खेत की रखवाली के लिए गए बुजुर्ग और युवक की हत्या, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:13 IST

Open in App

बिजनौर (उप्र), 25 जनवरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खेत की रखवाली के लिए गए एक बुजुर्ग और एक युवक की पांच बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह जमीन को लेकर पुरानी दुश्मनी बतायी जा रही है। पुलिस ने इस बारे में बताया।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने सोमवार को बताया, ‘‘थाना मंडावर में रविवार रात लगभग साढे़ दस बजे अपने खेत में रखवाली के लिए गए अजीज (80) और शान मोहम्मद (25) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अजीज सुल्तानपुर, गैराबाद के रहने वाले थे जबकि शान मोहम्मद दावकी खेड़ा, उत्तराखंड के निवासी थे।’’

पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतक अजीज के पुत्र सलीम की शिकायत पर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी जिला में गांव बढ़ीवाला थाना के निवासी सरदार बूटा सिंह, उसके पिता सरदार तरना सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या जमीन विवाद के कारण हुई। अजीज का आरोपियों के साथ जमीन विवाद का मुकदमा चल रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की गयी है और छापे मारे जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा