लाइव न्यूज़ :

पलामू में झाड़-फूंक को लेकर कथित ओझा की हत्या

By भाषा | Updated: November 4, 2021 17:34 IST

Open in App

मेदिनीनगर, चार नवंबर झारखंड में पलामू जिले के पांकी थानान्तर्गत माड़न गांव के निकट झाङ-फूंक करने वाले कथित वृद्ध ओझा की तेज धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। पीड़ित का शव बृहस्पतिवार को गांव के बसकटिया जंगल से बरामद किया गया है।

लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूट्टी ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘ हत्या नियोजित ढंग से की गई प्रतीत होती है।’’ उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित महेन्द्र उरांव (65 वर्ष) झाड़-फूंक किया करता था जिसके कारण गांव में ही कई लोग नाराज थे।

पुलिस ने बताया कि उरांव की हत्या बुधवार रात को बैलों के साथ खेत से लौटते समय कटार और कुल्हाडी़ से हमला कर की गई और शव जंगल की झाड़ी में छिपा दिया गया। उन्होंने बताया कि बैलों के देर शाम अकेले आने पर परिजनों को आशंका हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद शव को बरामद किया गया।

इस बीच, पांकी थाना के प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि इस हत्या में गांव के ही कुछ लोग संदिग्ध हैं और फरार चल रहे हैं, उनकी तलााश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां