लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ मर्डर केस: दारोगा सहित 5 पुलिसकर्मी निलंबित, आरोपियों पर लगेगा रासुका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 12:19 IST

मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र का है, जहां ढाई साल की बच्ची चार दिनों से गायब थी। क्षत-विक्षत हालत में उसका शव मिलने की खबर सामने आने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने ट्विट कर आक्रोश जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र का है, जहां ढाई साल की बच्ची चार दिनों से गायब थी।

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना में ढाई साल की मासूम की हत्या से देश भर में उबाल है। इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर लापरवाही बरतने के आरोप में गाज गिरी है। एक इंस्पेक्टर, एक सिपाही और तीन दरोगा को निलंबित किया गया है। इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र का है, जहां ढाई साल की बच्ची चार दिनों से गायब थी। क्षत-विक्षत हालत में उसका शव मिलने की खबर सामने आने के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने ट्विट कर आक्रोश जताया है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा ‘’उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक छोटी बच्ची की भयानक हत्या ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। कोई भी इंसान बच्चे के साथ इतनी बर्बरता कैसे कर सकता है? यह भयानक अपराध छिपना नहीं चाहिए। न्याय दिलाने के लिए हत्यारों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।‘’

 

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है कि अलीगढ़ की मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय और जघन्य घटना ने हिलाकर रख दिया है। हम ये कैसा समाज बना रहे हैं? बच्ची के माता-पिता पर क्या गुजर रही है ये सोचकर दिल दहल जाता है। अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

 

बता दें 2 मई को कचरे के ढेर में बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद से हड़कंप मच गया था। अलीगढ़ के एसएसपी के अनुसार, 'इस घटना के संबंध में अपहरण का केस दर्ज हुआ था। दुष्कर्म के कोई सबूत नहीं मिले हैं।' उन्होंने इसे निजी दुश्मनी का मामला बताया। दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

टॅग्स :हत्याकांडअलीगढ़उत्तर प्रदेशराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया