लाइव न्यूज़ :

केरल में घर में घुसे युवक की हत्या

By भाषा | Updated: December 29, 2021 13:43 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 दिसंबर केरल में बुधवार को एक घर में घुसे 19 वर्षीय युवक की घर के मालिक ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बाद में आरोपी ने पास के पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और स्वीकार किया कि उसने चोर होने के संदेह में युवक की हत्या कर दी। शहर के मध्य में स्थित पेट्टा के निवासी अनीश जॉर्ज की हत्या लालू ने की। लालू भी पेट्टा का ही रहने वाला है।

आरोपी के मुताबिक घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई। लालू ने कहा कि उसे घर की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में कुछ आवाजें सुनाई दीं और वहां उसने जॉर्ज को देखा। जॉर्ज को चोर समझकर लालू ने तुरंत उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाद में वह पास के थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई और आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने बताया कि युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हत्या का मामला है... जांच प्रारंभिक चरण में है। हमें संदेह है कि कुछ व्यक्तिगत मुद्दों के कारण घटना को अंजाम दिया गया। हम पूरी जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दे पाएंगे।’’

हत्या के मकसद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया