लाइव न्यूज़ :

जयपुर में एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:39 IST

Open in App

जयपुर, 21 सितंबर जयपुर के बनीपार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाडे एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी।

थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बनीपार्क में राम मंदिर के पास हिस्ट्रीशीटर अजय यादव (42) की अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाडे गोली मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि दो अलग अलग दुपहिया वाहनों से आये पांच-छह बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर पर दो तीन राउंड गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद जब हिस्ट्रीशीटर अपने एसवीयू अपने वाहन से भागने लगा तो बदमाशों ने उस पर फिर गालियां चलायीं और फिर वे घटनास्थल से फरार हो गये।

उन्होने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है और शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ सदर थाने में कई मामले दर्ज है। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और हथियार कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे