लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के एक मशहूर व्यापारी एवं उसके ड्राइवर की हत्या

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:28 IST

Open in App

कोलकाता, 18 अक्टूबर दक्षिण कोलकाता के गरियाहाट इलाके में मशहूर इंजीनियरिंग कंपनी किलबर्न इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक सुबीर चाकी और उनके ड्राइवर की किसी ने हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि काकुलिया रोड पर अपने पैतृक मकान में चाकी (61) और उनके ड्राइवर रबीन मंडल (65) रविवार को मृत पाये गये और उन दोनों के गले, पैरों एवं पीठ पर धारदार हथियार के वार के निशान थे। चाकी का रक्तरंजित शव दूसरे तल पर था जबकि ड्राइवर का शव पहले तल पर था।

पुलिस ने चाकी के परिवार के सदस्यों एवं पड़ोसियों के हवाले से बताया कि उन्होंने न्यू टाउन में एक अपार्टमेंट खरीदा था जहां वह अपनी पत्नी एवं मां के साथ रहते थ एवं वह अपने पैतृक मकान को बेचना चाहते थे। वह कुछ खरीददारों के संपर्क में थे। उनका बेटा लंदन में रहता है एवं उनकी शादीशुदा बेटी बेंगलुर में है।

पुलिस के मुताबिक चाकी रविवार शाम को लक्जरी कार से अपने ड्राइवर के साथ पैतृक मकान पर गये थे। जब रविवार रात तक न्यूटाउन में उनके परिवार के सदस्यों को उनसे संपर्क नहीं हो पाया तब उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट की। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे अलग-अलग तलों पर शव मिले। इस पैतृक संपत्ति का भूतल किसी निजी फर्म को किराये पर दिया गया था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और वह जांच कर रही है। इस घटना से इस पॉश इलाके में लोग स्तब्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल