लाइव न्यूज़ :

केरल में झूठी शान की खातिर हत्या : दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:12 IST

Open in App

पलक्कड़ (केरल), 26 दिसंबर पलक्कड़ जिले में शुक्रवार को 27 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसके ससुर सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह झूठी शान की खातिर हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला हो सकता है।

पेंटर अनीश ने करीब तीन महीने पहले हरिता (21) से शादी की थी।

अनीश के रिश्तेदारों ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों की जाति और वित्तीय स्थिति में अंतर के कारण महिला के पिता प्रभु कुमार और चाचा सुरेश कुमार अक्सर उन्हें धमकी देते रहते थे।

उन्होंने कहा कि अनीश शुक्रवार शाम अपने छोटे भाई अरुण के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे और रास्ते में वे शीतल पेय खरीदने के लिए रुके थे। उसी दौरान उन पर हमला किया गया।

हत्या के गवाह अरुण ने कहा कि हरिता के पिता अपने भाई के साथ दोपहिया वाहन से आए और अनीश पर धारदार हथियार से हमला किया।

अनीश के पिता ने कहा कि आरोपी नवविवाहित दंपति को अक्सर धमकी देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

पलक्कड़ के पुलिस अधीक्षक एस सुजीतदास ने कहा कि प्रभु कुमार को शनिवार तड़के कोयंबटूर से हिरासत में लिया गया, जबकि सुरेश को कल रात ही पकड़ लिया गया था। दोनों को शनिवार को ही अदालत में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है