लाइव न्यूज़ :

बलिया में जेई व पुलिसकर्मियों समेत आठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 27, 2021 12:31 IST

Open in App

बलिया(उप्र), 27 मार्च बलिया जिले के मनियर थाने में बिजली विभाग के एक अवर अभियंता (जेई) व दो पुलिसकर्मियों सहित आठ लोगों के विरुद्ध शुक्रवार को गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया गया है ।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शनिवार को बताया कि रिगवन गांव के मुद्रिका गोंड की शिकायत पर शुक्रवार को मनियर थाने में बिजली विभाग के अवर अभियंता कैलाश नाथ राम तथा दो पुलिसकर्मियों सहित आठ लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

उन्होंने बताया कि शिकायत में गोंड ने कहा कि वह बिजली विभाग से वैध कनेक्शन लेकर आटा चक्की चलाता है, कल दोपहर एक बजे बिजली विभाग की टीम उसके यहां आयी तथा कनेक्शन चेक करने व सभी कागजात देखने के बाद उससे बीस हजार रुपये की मांग की गई ।

गोंड ने अपनी शिकायत में कहा कि जब उसने ऐसा करने से इंकार किया तो जेई और पुलिसकर्मियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने के साथ ही कनेक्शन काटने की धमकी दी और अपशब्द कहे और इस पर उसके लड़के राम प्रवेश (46) ने जब हस्तक्षेप किया तो उन लोगों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की,जिससे वह बेहोश हो गया ।

शिकायत के अनुसार राम प्रवेश को मनियर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos