लाइव न्यूज़ :

छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 2, 2021 16:12 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),दो अप्रैल हापुड़ जिले से किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और ओरोपियों द्वारा शव को नोएडा के एक अस्पताल में छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि दो लोग बृहस्पतिवार को एक किशोरी को बेहोशी के हालत में थाना सेक्टर 24 के सेक्टर 33 स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपी शव को अस्पताल के सामने एंबुलेंस में रख एटीएम से पैसे निकालने की बात कह कर वहां फरार हो गए।

अपर उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को किशोरी का नाम व पता मालूम हुआ , जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन नोएडा पहुंचे और उन्होंने बताया कि किशोरी 22 मार्च से लापता थी और इस संबंध में हापुड़ के सिंभावली थाने में तहरीर दी गई थी।

सिंह के अनुसार परिजनों ने आरोप लगाया कि फिरोज, कादिर, अफजाल, मुन्नी, निशा, गुलबसशा आदि ने किशोरी को हापुड़ से अगवा किया। उन्होंने आरोप लगाया बताया कि आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया तथा हत्या कर दी।

सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में हापुड़ के सिंभावली थाने में परिजन ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण