लाइव न्यूज़ :

हत्या के आरोपी का गोली मारकर कत्ल

By भाषा | Updated: May 11, 2021 18:15 IST

Open in App

जयपुर, 11 मई राजस्थान में जयपुर जिले के विराट नगर क्षेत्र में सोमवार देर रात हत्या के आरोपी का गोली मार कर कत्ल कर दिया गया।

कोटपूतली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकिशोर कसवां ने बताया कि छत पर सो रहे 40 वर्षीय तेजाराम गुर्जर के घर में 7-8 लोग घुसे और उन्होंने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया तथा वहां सो रहे तेजाराम पर गोलीबारी कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि तेजाराम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तेजाराम की अशोक नाम के व्यक्ति की हत्या में संलिप्तता थी।

कसवां ने बताया कि अशोक के भाई रमेश ने उससे बदला लेने के लिये अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी कथित रूप से हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन