पश्चिम बंगाल में हत्या का आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:01 IST2021-10-30T20:01:53+5:302021-10-30T20:01:53+5:30

Murder accused arrested from Navi Mumbai in West Bengal | पश्चिम बंगाल में हत्या का आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में हत्या का आरोपी नवी मुंबई से गिरफ्तार

ठाणे, 30 अक्टूबर नवी मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल में गोलीबारी के मामले में वांछित तीन कथित कुख्यात अपराधियों को पनवेल से गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पिछले दो दिनों से तलाश अभियान चला रही थी और उसने शब्बीर गुलाम रसूल घरामी (35), रबीउल कोकोन घरामी (43) और नूर आलम मोजीफुल इस्माल मंडल (21) को पकड़ लिया।

इन तीनों को मोजफ्फल हक मंडल (40) नामक एक व्यक्ति की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल के बैरहाट जिले में सात अक्टूबर को मंडल की चाकू और गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Murder accused arrested from Navi Mumbai in West Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे