लाइव न्यूज़ :

मुरलीधरन ने राज्यसभा में वामपंथी सांसदों के व्यवहार को केरलवासियों का अपमान बताया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 22:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 अगस्त केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्यसभा के वामपंथी सांसदों पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि सदन के अंदर उनका व्यवहार केरलवासियों का अपमान है।

मुरलीधरन ने यहां मीडिया से कहा कि वामपंथी सांसदों ने ‘‘शिवनकुट्टी’’ स्कूल से स्नातक किया है और इसे संसद में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘केरल से राज्यसभा के दो सदस्य राज्यसभा महासचिव की मेज पर बैठ गये। राज्यसभा के भीतर उनका व्यवहार केरलवासियों के लिए एक अपमान है।’’

उन्होंने मीडिया को संसद में एक मेज के ऊपर बैठे वामपंथी सांसद बिनॉय विश्वम और वी शिवदासन की तस्वीर दिखाई। केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज किया कि सरकार द्वारा भेजे गए बाहुबली (मार्शल) हंगामे के लिए जिम्मेदार हैं।

मुरलीधरन ने आरोप लगाया, ‘‘एक सदस्य, जो सर्वहारा वर्ग का नेता होने का दावा कर रहा है, ने एक गरीब मार्शल की गर्दन पकड़ ली, जो अपनी आजीविका कमाने के लिए अपना काम कर रहा था।’’

वर्ष 2015 में केरल विधानसभा में हंगामे का जिक्र करते हुए, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी एक आरोपी हैं, मुरलीधरन ने कहा, ‘‘जिन सांसदों ने उच्च सदन में दुर्व्यवहार किया, वे शिवनकुट्टी स्कूल के थे।’’

इस बीच, केरल से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सांसद विश्वम ने शनिवार को राज्यसभा के महासचिव को पत्र लिखकर 11 अगस्त की घटनाओं की विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया और आरोप लगाया कि विपक्ष पर दोषारोपण करने और देश को ‘‘गुमराह’’ करने के लिए सदन की सीसीटीवी फुटेज को ‘‘चयनात्मक ढंग से लीक’’ किया गया।

पत्र में विश्वम ने आरोप लगाया कि उन्हें, अन्य विपक्षी सदस्यों के साथ, ‘‘संसद में अज्ञातकर्मियों द्वारा हाथापाई के लिए लक्षित किया गया।’’

राज्यसभा से सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आरोप लगाया है कि विपक्षी सदस्यों ने मार्शलों से हाथापाई की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो