लाइव न्यूज़ :

मुनस्यारी-मिलम सड़क के 2023 से पहले पूरा होने की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:37 IST

Open in App

पिथौरागढ, दो दिसंबर उत्तराखंड में 2012 से बन रही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बहुप्रतीक्षित मुनस्यारी-मिलम सड़क के 2023 के आखिर से पहले पूरी होने की संभावना नहीं है ।

सीमा सडक संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता और परियोजना प्रभारी एमएनवी प्रसाद ने कहा कि ऊंची पहाडियों पर बन रही सड़क को इस साल पूरा होना था लेकिन कठिन चटटानें रास्ता बनाने में बडी चुनौती पेश कर रही हैं ।

उन्होंने बताया कि सर्दियों में शून्य से नीचे तापमान के अलावा कोविड-19 महामारी के कारण तालाबंदी में मजदूरों के वापस चले जाने से भी इस सीमावर्ती परियोजना के पूरा होने में देर हुई है ।

मुनस्यारी में हाल में परियोजना की समीक्षा के दौरान बीआरओ के महानिदेशक राजीव चौधरी ने इंजीनियरों के साथ बैठक में कहा कि वह सड़क को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हरसंभव मदद देने को तैयार हैं ।

प्रसाद के अनुसार बीआरओ द्वारा 65 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण मध्य हिमालयी क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर जोहार घाटी में भारतीय सुरक्षा चौकियों को जोडने के लिए किया जा रहा है और इसके 2023 के आखिर तक पूरा होने की संभावना है ।

इस परियोजना को पूरा करने के लिए पहले 2015 तक की समयसीमा रखी गयी थी लेकिन विभिन्न कारणों के चलते इसे बढ़ाकर 2021 तक कर दिया गया ।

मुख्य अभियंता ने बताया कि निर्माण एजेंसी मुनस्यारी की तरफ से 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर चुकी है लेकिन इसके बाद का 15 किलोमीटर का हिस्सा कठिन चटटानों से होकर गुजरता है जिसके कारण काम की प्रगति धीमी हो गयी।

प्रसाद ने बताया कि मिलम की ओर से भी सड़क का नौ किलोमीटर का हिस्सा पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण सड़क के पूरा बन जाने के बाद भारत चीन सीमा पर जोहार घाटी में स्थित आखिरी सुरक्षा चौकियों तक वाहनों से पहुंचना आसान हो जाएगा ।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा मिलम हिमनद देखने के इच्छुक पर्यटक और जोहार घाटी के स्थानीय लोगों को भी इस सड़क से बहुत सुविधा हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए