लाइव न्यूज़ :

बिहार में अदालत में मुंशी की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: January 20, 2021 17:53 IST

Open in App

पटना, 20 जनवरी पटना जिले के नौबतपुर थाने के नगवा मोड़ के पास अपराधियों ने दानापुर के अदालत में जा रहे एक मुंशी की बुधवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की और कहा कि इस बात की आशंका है कि जमीनी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है ।

सिन्हा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने तीन ज्ञात और चार-पांच अज्ञात लोगों के बारे में बताया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।

उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है । मामले की तहकीकात कर पुलिस द्वारा जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक मुंशी की पहचान नौबतपुर के नारायणपुर निवासी बालेश्वर पाठक के रूप में हुई है। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos