मुंजापारा महेंद्रभाई ने महिला और बाल विकास राज्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाला

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:00 IST2021-07-08T13:00:48+5:302021-07-08T13:00:48+5:30

Munjapara Mahendrabhai takes over as Minister of State for Women and Child Development | मुंजापारा महेंद्रभाई ने महिला और बाल विकास राज्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाला

मुंजापारा महेंद्रभाई ने महिला और बाल विकास राज्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाला

नयी दिल्ली, आठ जुलाई पहली बार लोकसभा सदस्य बने मुंजापारा महेंद्रभाई ने बृहस्पतिवार को महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री का प्रभार संभाल लिया।

महेंद्रभाई जानेमाने हृदयरोग विशेषज्ञ हैं और गुजरात में मेडिसिन के प्राध्यापक रहे हैं।

उन्होंने गुजरात विश्वविद्यालय से जनरल मेडिसिन और चिकित्सा शास्त्र में एमडी की डिग्री प्राप्त की है।

महेंद्रभाई (52) बुधवार को मंत्रिपरिषद में शामिल 36 नए मंत्रियों में से एक हैं। उनके सामने देश में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण की समस्या का मुद्दा एक बड़ी चुनौतियों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Munjapara Mahendrabhai takes over as Minister of State for Women and Child Development

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे