लाइव न्यूज़ :

मुंबई में पहली से सातवीं कक्षा के लिए नगर निकाय के स्कूल खुले

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर मुंबई में नगर निकाय द्वारा संचालित स्कूल पहली से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बुधवार से खुल गए। स्कूल कोरोना वायरस महामारी की वजह से करीब 20 महीने तक बंद थे।

हालांकि कुछ निजी स्कूलों ने फैसला किया है कि क्रिसमिस की छुट्टियों के बाद विद्यालय खोले जाएंगे। साथ में यह भी कहा कि अधिकारियों की ओर से स्कूल खोलने के बाबत देर में जानकारी दी गई।

सुबह में कई बच्चे वर्दी पहनकर और बस्ता लेकर लंबे समय बाद खुशी-खुशी नगर निकाय के स्कूल जाते दिखे।

कुछ स्कूलों में बच्चों का स्वागत लोकप्रिय कार्टून किरदारों जैसी पोशाक पहले व्यक्तियों ने किया जिससे बच्चे खुशी से हैरान रह गए।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि पहली कक्षा के छात्र करीब दो साल बाद स्कूल आए हैं।

बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शहर में स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश जारी किया था।

इससे पहले प्राथमिक और मिडिल वर्ग के छात्रों के लिए स्कूल दिसंबर के पहले हफ्ते में (एक दिसंबर से पुणे में और चार दिसंबर से मुंबई में) खुलने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ की वजह से विद्यालय खोलने के निर्णय को स्थगित कर दिया गया था।

पुणे में, नगर निकाय ने बृहस्पतिवार से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।

मार्च 2020 में कोविड-19 का प्रकोप सामने आने के बाद स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं