लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के नौ जिलों में अक्टूबर में होंगे निकाय चुनाव

By भाषा | Updated: September 13, 2021 20:34 IST

Open in App

चेन्नई, 13 सितंबर तमिलनाडु राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य के नौ जिलों में 27,000 से अधिक पदों पर ग्रामीण स्थानीय निकाय चुनाव दो चरणों में अक्टूबर में होंगे।

आयोग के आयुक्त वी. पलानीकुमार ने कार्यक्रम जारी किया। निर्वाचन आयोग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 28 जिलों में, जहां 2019 में निकाय चुनाव हुए थे, वहां 789 रिक्त पदों के लिए भी चुनाव होंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नव गठित चेंगलपट्टू, तेनकासी और कल्लाकुरिची जिलों सहित नौ जिलों के लिए दो चरणों में मतदान छह और नौ अक्टूबर को होगा। कुल 27,003 पदों पर चुनाव होंगे। बुधवार से नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू होगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अलग-अलग पदों के लिए दलीय आधार पर और गैर दलीय आधारित चुनाव होंगे तथा विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। वोटों की गिनती 12 अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू