लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव इस तरह से नहीं होने चाहिए जिससे किसी खास पार्टी को फायदा हो : न्यायालय

By भाषा | Updated: December 2, 2021 23:45 IST

Open in App

कोलकाता, दो दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग को राज्य के सभी नगर निकायों में मतदान पूरा होने के बाद निगम चुनावों की मतगणना की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने यह भी कहा कि आयोग से अपेक्षा की जाती है कि वह नगर निकायों के चुनाव की घोषणा इस तरह से न करे जिससे किसी पार्टी विशेष को लाभ हो।

अदालत ने राज्य और आयोग को निर्देश दिया कि वह सुनवाई की अगली तारीख तक चरणबद्ध तरीके से राज्य में सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं के चुनाव कराने के लिए अस्थायी समय सारिणी का खुलासा करने वाले हलफनामे के रूप में एक योजना प्रस्तुत करें।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याचिका पर सुनवाई करते हुये मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव एवं न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने एक दिन पहले यह निर्देश दिया। अदालत का फैसला बृहस्पतिवार को उपलब्ध कराया गया।

भाजपा ने अपनी याचिका में राज्य के सभी नगर निकायों के चुनाव एक ही दिन कराने का अनुरोध किया है। याचिकाकर्ता ने यह भी अनुरोध किया कि यदि ऐसा संभव न हो तो सभी नगर निकायों के चुनावों की गिनती एक साथ करायी जाए ताकि एक नगर पालिका के नतीजे दूसरे के चुनाव को प्रभावित नहीं कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर