लाइव न्यूज़ :

गोवा में नगर निकाय चुनाव तीन महीने के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: January 19, 2021 10:59 IST

Open in App

पणजी, 19 जनवरी गोवा राज्य निर्वाचन आयोग ने पणजी नगर निगम, 11 नगरपालिका परिषदों के चुनाव और विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए होने वाले उपचुनाव तीन महीने के लिए स्थगित कर दिए हैं।

इससे पहले, ये चुनाव पिछले साल 18 अक्टूबर को होने थे, लेकिन आयोग ने कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया था।

आयोग ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि 11 नगर पालिका परिषदों के चुनाव, पणजी शहर के निगम चुनाव, विभिन्न ग्राम पंचायतों के वार्डों के लिए उपचुनाव, और नावलिम (दक्षिण गोवा) जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव अप्रैल 2021 तक तीन महीने के लिए या आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव की अगली तारीख तक के लिए स्थगित किए जाते हैं।

विज्ञप्ति ने यह नहीं बताया गया कि चुनाव स्थगित करने का कारण क्या है।

तटवर्ती राज्य में 12 नगर पालिका परिषद और एक नगर निगम है।

गोवा में 11 नगर पालिका परिषद का कार्यकाल चार नवंबर, 2020 को पूरा हो गया था, जिसके बाद नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने इन निकायों के लिए प्रशासक नियुक्त किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह