लाइव न्यूज़ :

पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम ‘कंगाल’ हो गए हैं, कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे सकते : सिसोदिया

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पूर्वी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम ‘कंगाल’ हो गए हैं और अपने कर्मचारियों को वेतन देने की स्थिति में भी नहीं है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम कंगाल हो गए हैं, उनके बैंक खातों में क्रमश: 12 करोड़ और 99 लाख रुपये हैं। उन्हें दिल्ली सरकार को 6,276 करोड़ रुपये का ऋण चुकाना है। भाजपा ने दिल्ली नगर निगमों को कंगाल कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘14 साल के भ्रष्ट शासन में भाजपा ने एमसीडी को बर्बाद कर दिया है। नगर निगम अपने कर्मचारियों को वेतन देने तक की स्थिति में नहीं है। यहां तक कि भाजपा नेता भी मानते हैं कि एमसीडी में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।’’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों का बजट कम करने के बाद, एमसीडी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए हम 938 करोड़ रुपये उन्हें दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos