लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के नगर निगमों ने पोल्ट्री अथवा चिकन के प्रसंस्कृत मांस की बिक्री और भंडारण पर से रोक हटाई

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली के सभी नगर निगमों ने नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण नहीं पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार को पोल्ट्री अथवा प्रसंस्कृत चिकन मांस की बिक्री और भंडारण पर से प्रतिबंध हटा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने कहा कि आज शाम केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से हुई बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दो अन्य महापौर तथा तीनों निगमों के आयुक्तों ने शिरकत की।

जैन ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने चिकन मांस के व्यापार और आयात पर से प्रतिबंध हटाते हुए पोल्ट्री बाजार खोलने का फैसला लिया है। ऐसे में सभी तीन निगमों ने भी यहां बर्ड फ्लू हालात के मद्देनजर कल लगाई गईं पाबंदियां हटाने का फैसला लिया है। ''

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी प्रतिबंध हटाए जाने की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ''पोल्ट्री बाजार से लिये गए नमूनों में बर्ड फ्लू संक्रमण नहीं पाए जाने की पुष्टि हुई है। लिहाजा, पोल्ट्री बाजार खोलने का फैसला लिया गया है। साथ ही चिकन मांस के व्यापार और आयात पर पाबंदी के आदेशों को वापस ले लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है