लाइव न्यूज़ :

मिजोरम के आइजोल में शांतिपूर्ण रहा नगर निगम चुनाव

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:25 IST

Open in App

आइजोल, 16 फरवरी आइजोल नगर निगम (एएमसी) के 19 वार्ड के लिए मंगलवार को चुनाव शांतिपूर्ण रहा। चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे तक 2.18 लाख मतदाताओं में से करीब 47.71 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक हुआ। मतदान प्रतिशत में वृद्धि होने की संभावना है क्योंकि मतदान के लिए आखिरी समय तक लोग कतार में लगे हुए थे।

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने सुबह सात बजे मतदान किया जबकि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला ने ग्यारह बजे अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

जोरामथंगा ने कहा, ‘‘हम आश्वस्त हैं कि हमें कम से कम 12-13 वार्ड में जीत मिलेगी। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) में लोगों का भरोसा कायम है।’’

ललथनहवला ने कहा कि कांग्रेस ने अच्छे उम्मीदवार उतारे हैं और उन्होंने एएमसी चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताया।

एएमसी चुनाव के लिए 20 महिलाओं समेत 66 उम्मीदवार मैदान में हैं और 19 वार्ड में से छह महिलाओं के लिए आरक्षित है। मतगणना 18 फरवरी को होगी।

सत्तारूढ़ एमएनएफ और विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेपीएम) तथा कांग्रेस ने सभी 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि भाजपा नौ वार्ड में मुकाबला कर रही है।

वर्ष 2015 में एएमसी चुनाव में एमएनएफ ने 11 सीटें हासिल की थी जबकि कांग्रेस को सात और मिजोरम पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को एक सीट मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा