लाइव न्यूज़ :

बागपत में नगर पालिका के संविदाकर्मी की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 11, 2021 16:26 IST

Open in App

बागपत (उप्र) 11 अक्टूबर बागपत जनपद के बड़ौत शहर में नगर पालिका बड़ौत के एक संविदाकर्मी को चाकू से गोद कर और लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया गया। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने इस वारदात में नामजद चारों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी रवि रतन सिंह ने पट्टी मेहर स्थित घासमंडी में रहने वाले महेश चंद द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर बताया कि रविवार रात नौ बजे उसके घर मेहमान आए हुए थे। उसी दौरान राजीव, आदित्य, दीपक व विनय चाकू और लाठी-डंडे लेकर उसके घर आए और गालियां देने लगे। तहरीर के मुताबिक, शोर सुनकर जब परिवार के लोग घर के बाहर आए तो सड़क पर उसी के परिवार के मनीष (24) पर चारों ने चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान बदमाशों ने बचाव में आए धीरज व मुनेश देवी पर भी हमला कर दोनों को मारपीट घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार मनीष नगर पालिका परिषद बड़ौत में संविदा कर्मचारी थी। वह नगरपालिका की गाड़ी का ड्राइवर था।

सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, अब मुकदमे में हत्या की धारा को जोड़ा जा रहा है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू और लाठी-डंडे बरामद कर लिए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मनीष और आरोपियों के बीच शराब के नशे में विवाद की बात सामने आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा