लाइव न्यूज़ :

मुंगेर में नए डीएम नवीन कुमार ने खुद उड़ाई कोरोना गाइडलाइन, मंदिर का पट खुलवाया, पूजा-अर्चना की, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2021 17:04 IST

मुंगेर में नये जिलाधिकारी के पद पर योगदान देने आए आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जिइयां उड़ाते हुए जिले के प्रसिद्ध चंडिका स्थान मंदिर का पट खुलवा कर सपरिवार पूजा-अर्चना किया. 

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के गाइडलाइन के अनुसार अभी किसी भी धार्मिक स्थल को नहीं खोला जा सकता है. मंत्री और जिलाधिकारी कानून से ऊपर हैं. कानून तोड़ने की पूरी छूट है. कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने का जिम्मा जिलाधिकारी के कंधों पर दिया गया है.

पटनाः कोरोना के खौफ के चलते बिहार में अभी मंदिर-मस्जिद सहित सभी धार्मिक स्थल बंद है. यहां किसी को पूजा पाठ की अनुमति नहीं है.

 

लेकिन मंत्री और जिलाधिकारी कानून से ऊपर हैं. कानून तोड़ने की पूरी छूट है. सरकार के गाइडलाइन के अनुसार अभी किसी भी धार्मिक स्थल को नहीं खोला जा सकता है. लेकिन मुंगेर में नये जिलाधिकारी के पद पर योगदान देने आए आईएएस अधिकारी नवीन कुमार ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जिइयां उड़ाते हुए जिले के प्रसिद्ध चंडिका स्थान मंदिर का पट खुलवा कर सपरिवार पूजा-अर्चना किया. 

वहीं, जिलाधिकारी के आदेश के आगे विवश पुजारी चंदन बाबा ने पूरे भक्ति-भाव से मंदिर के गर्भ-गृह में उन्हें सपरिवार को माता के दर्शन करवाए और पूजा-अर्चना करवाई. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जिलों में कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने का जिम्मा जिलाधिकारी के कंधों पर दिया गया है.

लेकिन मुंगेर जिले में जिनके ऊपर कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वहीं गाइडलाइन की अनदेखी करते नजर आए. नवीन कुमार मुंगेर के नए जिलाधिकारी बनाये गये हैं. जिलाधिकारी का पद ग्रहण करते ही नवीन कुमार पूरे परिवार के साथ प्रसिद्ध चंडिका स्थान पहुंच गए. अब जब जिले का सबसे बड़ा अधिकारी सामने मौजूद हो तो पुजारी भी मंदिर का पट खोलने से कैसे इनकार कर सकते थे.

मजबूरी में उन्होंने मंदिर खोल दिया. जिसके बाद जिलाधिकारी ने पूरे परिवार के साथ मंदिर में पूजा की. अब मंदिर दर्शन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग जिलाधिकारी से पूछ रहे हैं कि यह कैसा गाइडलाइन है, जो सिर्फ आम लोगों के लिए है. बता दें कि चंडिका स्थान मंदिर को कोरोना गाइडलाइन के कारण पिछले पांच मई से बंद रखा गया है.

जिसके बाद मंदिर को सिर्फ जिले के जिलाधिकारी और उनके परिवार के दर्शन के लिए खोला गया. जिलाधिकारी के द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किये जाने का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर जिलाधिकारी के लिए अलग कानून और आम लोगों के लिए अलग कानून कैसे हो सकता है? वैसे चंडिका स्थान में कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का यह पहला मामला नहीं है.

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 4 नवंबर 2020 की रात 9 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने इसी चंडिका मंदिर में ताला खुलवाकर पूजा-अर्चना की थी. इस बाबत जब मंदिर के सचिव प्रभुदयाल सागर से बात की गई तो उन्होंने अपनी लाचारी जाहिर की थी.

अब जिलाधिकारी के द्वारा कानून की धज्जियां उडाये जाने के सवाल पर चंडिका स्थान न्यास समिति के सचिव प्रभु दयाल सागर का कहना है कि बडे़ लोग और जिलाधिकारी जैसे पद पर तैनात व्यक्ति को कैसे मना किया जा सकता है? हालांकि इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनानीतीश कुमारकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू