लाइव न्यूज़ :

Munger Lok Sabha seat: 62 साल की उम्र में अशोक महतो ने की शादी!, ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं अनीता देवी, राबड़ी आवास पहुंचे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2024 15:34 IST

Munger Lok Sabha seat LS polls 2024: 62 साल की उम्र में अशोक महतो अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। मंगलवार को शादी रचाने के बाद कुख्यात अशोक महतो बुधवार को अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ राबड़ी आवास पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देइलाके के कुख्यात रहे अशोक महतो ने खरमास में ही शादी की है।किसी जमाने में बिहार में उसकी तूती बोलती थी।अशोक महतो पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Munger Lok Sabha seat LS polls 2024: लोकसभा चुनाव नजदीक देख राजनीतिक दल बाहुबलियों की तलाश में जुट गए हैं। लोकसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए कई हथकंडे आजमाए जाने लगे हैं। इसी कडी में बाहुबलियों के गढ़ के रूप में पहचान रखने वाले मुंगेर लोकसभा सीट से एक बार फिर से एक बाहुबली की पत्नी किस्मत आजमाने को तैयार है। ऐसे में जदयू के दिग्गज नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के सामने जैसे वर्ष 2014 और 2019 में बाहुबली की पत्नी मैदान में उतरी थी, वैसे ही इस बार भी एक बाहुबली की पत्नी चुनौती देते दिख सकती है। शायद यही कारण है कि इस इलाके के कुख्यात रहे अशोक महतो ने खरमास में ही शादी की है। अशोक महतो पर कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। किसी जमाने में बिहार में उसकी तूती बोलती थी।

62 साल की उम्र में अशोक महतो अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। मंगलवार को शादी रचाने के बाद कुख्यात अशोक महतो बुधवार को अपनी पत्नी अनीता देवी के साथ राबड़ी आवास पहुंचे। राबड़ी आवास में उन्होंने नई नवेली पत्नी के साथ लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की।

अशोक महतो ने कहा कि जनता का आशीर्वाद रहेगा तो जरूर चुनाव लड़ेंगे

लालू से आशीर्वाद लेने के बाद कुख्यात अशोक महतो से जब मीडियाकर्मियों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं बोलेंगे बाद में बात करेंगे। क्या चुनाव लड़ेंगे? इस सवाल पर अशोक महतो ने कहा कि दीर्घायु होने का आशीर्वाद लालू प्रसाद की तरफ से मिला है। वहीं चुनाव लड़ने के सवाल पर अशोक महतो ने कहा कि जनता का आशीर्वाद रहेगा तो जरूर चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि पिछले 17 साल से अशोक महतो जेल में बंद थे। 10 दिसंबर 2023 को उनकी रिहाई हुई थी। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए लालू यादव ने 17 साल जेल की सजा काटकर बाहर आए कुख्यात अशोक महतो पर दांव लगाने की योजना बनाई है। 62 वर्षीय अशोक महतो ने मंगलवार रात अचानक से एक 46 वर्षीय महिला कुमारी अनीता से विवाह कर इसके संकेत भी दे दिया।

आनन-फानन में अनीता से शादी रचाई

अशोक महतो ने पटना के बख्तियारपुर के करौटा माँ जगदम्बा स्थान मंदिर में कुमारी अनीता से शादी रचाई। अनीता मूल रूप से मुंगेर के बरियारपुर की रहने वाली है और दिल्ली में रहती थी। चुकी चुनाव प्रवधानो के तहत अशोक महतो खुद चुनाव नहीं लड़ सकते थे, इसलिए उन्होंने आनन-फानन में अनीता से शादी रचाई। उनकी शादी खरमास में हुई थी जबकि आम तौर पर लोग विवाह नहीं करते हैं।

बिहार में कभी अशोक महतो गिरोह काफी सक्रिय था। अशोक महतो ने सन 1990 के दशक और वर्ष 2000 के दशक के शुरुआती दौर में नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिले में 100 से अधिक गांवों को प्रभावित किया था। खासकर जातीय नरसंहार के लिए अशोक महतो बदनाम हुए थे। अशोक महतो नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के कोननपुर गांव के रहने वाले हैं।

2002 में वह नवादा जेल से भाग गया था। जेल से भागने के दौरान उसके सहयोगी पिंटू महतो ने तीन पुलिस अधिकारियों की हत्या कर दी। उनको नवादा जेल ब्रेक कांड और शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी पर जानलेवा हमला का आरोप था। वहीं, 2005 में सांसद राजो सिंह की हत्या के लिए भी महतो गैंग को ही जिम्मेदार ठहराया गया था।

राजद प्रमुख ने चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी

नवादा जेल ब्रेक कांड, सांसद राजो सिंह हत्याकांड, शेखपुरा के मणिपुर नरसंहार, नवादा के अपसढ़ नरसंहार और बीडीओ हत्याकांड समेत कई संगीन मामलों के आरोपी अशोक महतो लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पास गए थे। राजद प्रमुख ने चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी।

हालांकि, अशोक महतो को डर था कि इतने केस में आरोप होने के कारण नामांकन रद्द हो सकता है इसलिए दो दिन के अंदर उन्होंने शादी रचा ली। चर्चा है कि राजद मुंगेर से उनकी पत्नी को टिकट दे सकती है। आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा की किताब पर आधारित वेब सीरीज ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ अशोक महतो से जुड़ा हुआ था।

हालांकि इस वेब सीरीज का अशोक महतो के समर्थकों ने विरोध भी किया और कहा था कि इस सीरीज में कुछ कहानी गलत भी है। उल्लेखनीय है कि अनीता कुर्मी समाज से और अशोक महतो कुशवाहा जाति से आते हैं। मुंगेर में सर्वाधिक प्रभावशाली जातियों में भूमिहार, धानुक, कुर्मी, कुशवाहा, यादव हैं। साथ ही अल्पसंख्यकों का भी बड़ा वोट बैंक है।

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 20 लाख 27 हजार 616 मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करेंगे

ऐसे में पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग की जातियों को एक जुट कर अशोक महतो अपनी पत्नी के लिए सियासी समर साध सकते हैं। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में 20 लाख 27 हजार 616 मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करेंगे। यह 2019 के लोकसभा चुनाव के मतदाताओं की संख्या से करीब 132805 ज्यादा है।

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मुंगेर व जमालपुर विधानसभा, लखीसराय जिले का सूर्यगढ़ा व लखीसराय विधानसभा तथा पटना जिले का मोकामा व बाढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। लखीसराय विधानसभा के 3.93 लाख मतदाता आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे। वहीं मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा में भी मतदाताओं की संख्या 3 लाख के पार है। मोकामा में 2,90,513 जबकि बाढ़ विधानसभा में 2,94,748 मतदाता हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित