लाइव न्यूज़ :

मुंगेर गोलीकांडः चिराग पासवान का ट्वीट-महिसासुरी व्यवस्था का वध माँ दुर्गा के भक्त 10 तारीख़ को करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 29, 2020 19:29 IST

10 नवंबर के बाद नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री पद को बरकरार नहीं रख पाएंगे. चिराग पासवान ने दावा किया कि बिहार में भाजपा-लोजपा की सरकार बनने जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देचिराग ने कहा कि 10 नवंबर को महिसासुरी व्यवस्था का वध होगा और भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी. चिराग ने कहा कि इस बार जो भी मतदान हुआ है वो बदलाव के लिए हुआ है, विकास के नाम पर हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए बयान की लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कड़ी निंदा की है और साथ में इस बयान के बाद नीतीश को भी घेरा है.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुनावी ताल ठोक रहे लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने एक बाद फिर उनपर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा है कि 10 नवंबर के बाद नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री पद को बरकरार नहीं रख पाएंगे. चिराग पासवान ने दावा किया कि बिहार में भाजपा-लोजपा की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से मुझे फीडबैक मिल रहा है, उससे एक बात तो तय है कि अगली 10 तारीख को नीतीश कुमार का फिर से मुख्यमंत्री बनना असंभव होगा. चिराग ने कहा कि 10 नवंबर को महिसासुरी व्यवस्था का वध होगा और भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी. 

चिराग ने कहा कि इस बार जो भी मतदान हुआ है वो बदलाव के लिए हुआ है, विकास के नाम पर हुआ है. इस बीच राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिए बयान की लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कड़ी निंदा की है और साथ में इस बयान के बाद नीतीश को भी घेरा है.

बता दें कि पंजाब में दशहरा के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रधानमंत्री का दशहरा पर पुतला दहन किया गया होगा. इस बात को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा और कहा कि ये भारत की इतिहास में पहली बार हुआ है, जब कहीं दशहरा पर पीएम का पुतला बनाकर जलाया गया हो.

इसपर लोजपा प्रमुख ने कहा कि बिहार की धरती पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के संबंध में पंजाब में हुई निंदनीय घटना को लेकर जो बयान दिया उस पर नीतीश कुमार जी क्यों खामोश हैं? प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को जितना नीतीश कुमार बेताब रहते हैं, उतना ही राहुल गांधी के घृणित बयान के लिए मुंह नहीं खोलते हैं. 

उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि नीतीश कुमार जी को दिया गया एक भी वोट ना सिर्फ बिहार को कमजोर और बर्बाद करेगा बल्कि राजद व महागठबंधन को मजबूत करेगा. चुनाव के परिणामों के बाद भाजपा को छोड राजद के साथ जाने की तैयारी कर चुके हैं साहब. राजद के आशीर्वाद से पहले भी सरकार बना चुके हैं.

चिराग पासवान ने कहा कि मुंगेर में मां दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा. महिसासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाही की. गोली बिना आदेश तो नहीं चल सकती. इस महिसासुरी व्यवस्था का वध मां दुर्गा के भक्त 10 तारीख को करेंगे.

यहां बता दें कि बिहार में एनडीए से अलग हो कर चुनावी मैदान में उतरी लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला कर रहे हैं. बुधवार को भी मतदान शुरू होने से पहले उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार चुनाव नतीजों के बाद भाजपा को छोड़ राजद के साथ मिल जाएंगे.

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020चिराग पासवाननीतीश कुमारनरेंद्र मोदीलोक जनशक्ति पार्टीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं